
इंडिया सिक्योरिटी प्रेस मजदूर संघ द्वारा नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन के महामंत्री आदरणीय कामरेड वेणु पी. नायर जी का नासिक रोड स्थित संघ कार्यालय में भव्य स्वागत एवं सत्कार किया गया।
महामंत्री जी ने कर्मचारियों एवं श्रमिकों के हितों से संबंधित केंद्र सरकार की नीतियों, कर्मचारी अधिकारों की रक्षा तथा यूनियन की सक्रिय भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं संघ के महासचिव कामरेड जगदीश गोडसे ने संगठन की गतिविधियों एवं कर्मचारियों के हित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की।
महामंत्री जी ने भविष्य में इंडिया सिक्योरिटी प्रेस मजदूर संघ के साथ समन्वय स्थापित कर कर्मचारियों के हितों हेतु संयुक्त कार्यक्रम आयोजित करने तथा हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।













