HomeMemorandumनॅशनल रेल्वे मजदूर यूनियन, मध्य रेल्वे/कोंकण रेल्वे के महामंत्री आदरणीय कॉ. वेणु पी. नायर जी के मनमाड दौरे के दौरान SSE/P.WAY मनमाड के अधीन यूनिट नंबर 6 के ट्रैकमैन साथियों से उनके कार्यस्थल पर आत्मीय भेंट हुई।
नॅशनल रेल्वे मजदूर यूनियन, मध्य रेल्वे/कोंकण रेल्वे के महामंत्री आदरणीय कॉ. वेणु पी. नायर जी के मनमाड दौरे के दौरान SSE/P.WAY मनमाड के अधीन यूनिट नंबर 6 के ट्रैकमैन साथियों से उनके कार्यस्थल पर आत्मीय भेंट हुई।
साथियों के परिवारों के सुख-दुःख में सहभागी बनना ही NRMU की सच्ची पहचान है।
नासिक | 16 अक्टूबर 2026
नॅशनल रेल्वे मजदूर यूनियन, मध्य रेल्वे/कोंकण रेल्वे के महामंत्री आदरणीय कॉ. वेणु पी. नायर जी ने आज नासिक के जय भवानी रोड स्थित निवास पर S&T विभाग, नासिक रोड के कर्मचारी स्वर्गीय कॉ. बालू मोसे जी के परिवारजनों से आत्मीय भेंट की।
स्वर्गीय कॉ. बालू मोसे जी का ड्यूटी के दौरान हृदयाघात के कारण दुःखद निधन हो गया था। महामंत्री जी ने उनके परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं तथा इस कठिन समय में परिवार का हालचाल जाना।
इस अवसर पर महामंत्री जी ने शोकाकुल परिवार को विश्वास दिलाया कि नॅशनल रेल्वे मजदूर यूनियन इस दुःख की घड़ी में उनके साथ खड़ी है और आगे भी हर परिस्थिति में परिवार के साथ अपना सहयोग एवं अपनापन बनाए रखेगी।
रेलवे की सेवा में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए बिछड़ गए हमारे साथी सदैव स्मरणीय रहेंगे। उनके परिवारों के प्रति सम्मान, संवेदना और जिम्मेदारी हमारी संगठनात्मक प्रतिबद्धता का अभिन्न हिस्सा है।
समस्त NRMU परिवार की ओर से स्वर्गीय कॉ. बालू मोसे जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं शोकाकुल परिवार के प्रति हार्दिक संवेदनाएँ।