HomeMemorandumआज दिनांक 19.10.2026 को दादर इंस्टीट्यूट के स्थानांतरण हेतु प्रस्तावित स्थल का महामंत्री कॉम वेणु पी नायर जी और NRMU प्रतिनिधिमंडल द्वारा निरीक्षण किया गया |
आज दिनांक 19.10.2026 को दादर इंस्टीट्यूट के स्थानांतरण हेतु प्रस्तावित स्थल का महामंत्री कॉम वेणु पी नायर जी और NRMU प्रतिनिधिमंडल द्वारा निरीक्षण किया गया |
दादर इंस्टीट्यूट के स्थानांतरण हेतु प्रस्तावित स्थल का NRMU द्वारा निरीक्षण
मध्य रेलवे दादर इंस्टीट्यूट के स्थानांतरण के संबंध में रेलवे प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रस्तावित जगह का निरीक्षण नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन (NRMU) के प्रतिनिधिमंडल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर NRMU के महामंत्री आदरणीय कॉमरेड वेणु पी. नायर जी, दादर इंस्टीट्यूट के सचिव कॉमरेड चेतन सावळ, खजांची कॉमरेड विनय सावंत, इंस्टीट्यूट के सभी कमेटी सदस्य तथा माटुंगा कारखाने के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
NRMU कामगारों के हितों, सुविधाओं एवं आवश्यकताओं को सर्वोपरि रखते हुए दादर इंस्टीट्यूट के स्थानांतरण के संबंध में उचित एवं सकारात्मक निर्णय सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। यूनियन का उद्देश्य है कि इस महत्वपूर्ण विषय पर कामगारों के हितों का पूर्ण ध्यान रखते हुए निर्णय लिया जाए।
कामगारों के हितों की रक्षा और उनकी सुविधाओं के लिए NRMU सदैव प्रतिबद्ध है!