HomeMemorandumमनमाड एवं नासिक | 16 अक्टूबर 2026. आज नॅशनल रेल्वे मजदूर यूनियन, मध्य रेल्वे/कोंकण रेल्वे के महामंत्री आदरणीय कॉ. वेणु पी. नायर जी ने संगठन के साथियों के परिवारों से आत्मीय भेंट कर अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
मनमाड एवं नासिक | 16 अक्टूबर 2026. आज नॅशनल रेल्वे मजदूर यूनियन, मध्य रेल्वे/कोंकण रेल्वे के महामंत्री आदरणीय कॉ. वेणु पी. नायर जी ने संगठन के साथियों के परिवारों से आत्मीय भेंट कर अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
सुख-दुःख में साथ निभाना ही संगठन की सच्ची पहचान है।
मनमाड एवं नासिक | 16 अक्टूबर 2026.
आज नॅशनल रेल्वे मजदूर यूनियन, मध्य रेल्वे/कोंकण रेल्वे के महामंत्री आदरणीय कॉ. वेणु पी. नायर जी ने संगठन के साथियों के परिवारों से आत्मीय भेंट कर अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
मनमाड | वडगांव, पवार वस्ती
नॅशनल रेल्वे मजदूर यूनियन, ओपन लाइन शाखा मनमाड के कमिटी सदस्य कॉ. सागर पवार जी के निवास पर महामंत्री जी ने भेंट की। कुछ दिन पूर्व कॉ. सागर पवार जी के पूज्य पिताजी स्वर्गीय विठ्ठल पवार जी का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया था। इस दुःखद अवसर पर महामंत्री जी ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं तथा समस्त NRMU परिवार की ओर से दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
नासिक | कॉ. चेतन पाटील जी के निवास पर
इसी क्रम में नॅशनल रेल्वे मजदूर यूनियन, TMW शाखा नासिक रोड के कोषाध्यक्ष कॉ. चेतन पाटील जी की पूज्य दादी स्वर्गीय मालतीबाई रामचंद्र पाटील जी के निधन पर महामंत्री कॉ. वेणु पी. नायर जी ने नासिक स्थित उनके निवास पर जाकर शोकाकुल परिवार से आत्मीय भेंट की और अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
परिवार के किसी सदस्य का बिछड़ना जीवन की ऐसी पीड़ा है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना कठिन है। ऐसे दुःखद समय में अपनों के बीच उपस्थित रहना और उनके दुःख में सहभागी बनना ही सच्ची आत्मीयता है।
आदरणीय महामंत्री जी की ये मुलाकातें दर्शाती हैं कि NRMU केवल कर्मचारियों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाला संगठन नहीं, बल्कि अपने साथियों और उनके परिवारों के सुख-दुःख में सहभागी बनने वाला एक परिवार भी है।
समस्त NRMU परिवार की ओर से दोनों दिवंगत आत्माओं को भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं शोकाकुल परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदनाएँ।