
आदरणीय महामंत्री जी कामरेड वेणु पी. नायर जी का बुरहानपुर दौरा सफलतापूर्वक संपन्न 

दिनांक 18.06.2026 को आदरणीय महामंत्री जी कामरेड वेणु पी. नायर जी का बुरहानपुर आगमन हुआ। शाखा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ढोल-ताशों, फूलमालाओं और जोशीले नारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया।
महामंत्री जी के करकमलों द्वारा बुरहानपुर शाखा के नवीन कार्यालय का उद्घाटन किया गया। तत्पश्चात आयोजित बैठक में उन्होंने कर्मचारियों के हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती एवं यूनियन को और अधिक सशक्त बनाने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।
कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने भारतीय रेल की वर्तमान परिस्थितियों, चुनौतियों एवं कर्मचारी हितों के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की तथा सभी साथियों से संगठन के साथ मजबूती से जुड़े रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शाखा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन जिंदाबाद














