
आदरणीय महामंत्री कामरेड वेणु पी. नायर जी का खंडवा दौरा सफलतापूर्वक संपन्न
आज 18 जून 2026 को नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन के आदरणीय महामंत्री कामरेड वेणु पी. नायर जी का खंडवा दौरा अत्यंत उत्साह एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। खंडवा आगमन पर शाखा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया तथा स्टेशन परिसर में विशाल रैली निकाली गई।
महामंत्री जी ने खंडवा रनिंग रूम का निरीक्षण कर कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान हेतु संगठन की प्रतिबद्धता दोहराई। इसके पश्चात रेलवे इंस्टीट्यूट हॉल में आयोजित बैठक में पदाधिकारियों को संगठन सुदृढ़ीकरण एवं सदस्यता अभियान को गति देने का मार्गदर्शन दिया।
इंस्टीट्यूट ग्राउंड में आयोजित विशाल कर्मचारी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने रेलवे में बढ़ते निजीकरण का विरोध करने, सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कामरेड इब्राहिम खान जी का जन्मदिन भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कर्मचारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने संगठन की एकता, शक्ति एवं समर्पण का परिचय दिया।
नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन जिंदाबाद!
मजदूर एकता जिंदाबाद!
ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन जिंदाबाद!
हिंद मजदूर सभा जिंदाबाद!














