
नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन के आदरणीय महामंत्री कामरेड वेणु पी. नायर जी ने आज दिनांक 18.06.2026 को स्वर्गीय श्री शशिकांत कश्यप जी (एमसीएम, C&W, खंडवा) के दुखद निधन पर उनके निवास स्थान पर पहुंचकर शोकाकुल परिवारजनों से भेंट की एवं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस दुःखद घड़ी में महामंत्री जी ने परिवार को सांत्वना प्रदान करते हुए आश्वस्त किया कि नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन सदैव उनके साथ खड़ी है तथा हर संभव सहयोग एवं सहायता प्रदान करती रहेगी।
यूनियन की ओर से परिवार को आर्थिक सहायता स्वरूप ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) की राशि चेक के माध्यम से प्रदान की गई। इस अवसर पर महामंत्री जी ने कहा कि स्वर्गीय श्री शशिकांत कश्यप जी का संगठन एवं रेलवे परिवार के प्रति योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। यूनियन उनके परिवार के प्रति अपनी सामाजिक एवं नैतिक जिम्मेदारियों का निर्वहन निरंतर करती रहेगी।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें।


















