महामंत्री द्वारा शोक संतप्त परिवारों से भेंट
🙏🏻दिनांक 22 अक्टूबर 2025 को नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन के महामंत्री कॉमरेड वेनु पी. नायर जी ने यूनियन के दो सक्रिय साथियों के निवास स्थान पर जाकर शोक-संवेदना व्यक्त की।
🙏🏻महामंत्री महोदय ने पहले कॉमरेड मोहम्मद असलम (उपाध्यक्ष, रनिंग शाखा) के घर जाकर उनके पिताजी के हाल ही में हुए निधन पर शोक प्रकट किया। इसके उपरांत वे कॉमरेड युसूफ खान (यूनियन कार्यालय कर्मचारी) के निवास स्थान पहुँचे, जहाँ उन्होंने उनकी पत्नी के आकस्मिक निधन पर संवेदना व्यक्त की।
🙏🏻कॉमरेड वेनु पी. नायर ने दोनों परिवारों से मिलकर ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा परिवारजनों को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि,
"संगठन अपने प्रत्येक साथी के सुख-दुख में सदैव साथ खड़ा है।"
इस अवसर पर यूनियन के अन्य पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे और परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।