महामंत्री जी का बुरहानपुर दौरा एवं विशाल सभा सम्पन्न
✊दिनांक 22.10.2025 को नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन की ओर से बुरहानपुर में आयोजित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की विशाल सभा महामंत्री जी की उपस्थिति में अत्यंत उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।
✊महामंत्री जी का आगमन काशी एक्सप्रेस से दोपहर 3:00 बजे हुआ। स्टेशन पर बुरहानपुर शाखा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने ढोल-ताशा, फूल-मालाओं एवं नारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। स्टेशन परिसर में एक रैली निकाली गई जिसमें कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता था।
✊शाम 6:00 बजे लालबाग रोड से महामंत्री जी के स्वागत में घोड़ा-बग्गी, डीजे और ढोल-ताशों के साथ एक विशाल रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने लाल झंडों के साथ भाग लिया। रैली का समापन सभा स्थल पर हुआ जहां पर जोरदार आतिशबाजी के साथ महामंत्री जी का स्वागत किया गया इस अवसर पर कुछ बच्चों ने लेजीम खेल कर सभी का ध्यान आकर्षित किया बुरहानपुर के नागरिकों ने भी इस आयोजन की सराहना की।
🚩सभा का शुभारंभ महामंत्री जी द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज एवं डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमाओं पर पुष्पहार अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात बुरहानपुर शाखा के दिवंगत कर्मचारियों को श्रद्धांजलि दी गई।
🚩सभा में विभिन्न संगठनों—पेंशनर्स संगठन तथा एससी/एसटी संगठन—के पदाधिकारियों ने भी महामंत्री जी का पुष्पमाला एवं पुष्प गुच्छ तथा शाल देकर स्वागत किया। इस अवसर पर कामरेड बापू पाटिल (मंडल सचिव), कामरेड इब्राहिम (मंडल अध्यक्ष) तथा कामरेड पुष्पेंद्र कपड़े (शाखा अध्यक्ष, बुरहानपुर) का भी बुरहानपुर शाखा के पदाधिकारी ने स्वागत किया।
✊अपने उद्बोधन में महामंत्री जी ने बुरहानपुर शाखा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने यूनियन द्वारा कर्मचारियों के हित में किए गए कार्यों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के योगदान तथा भविष्य में उनके लिए आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रमों की जानकारी दी।
🚩महामंत्री जी ने कर्मचारियों को अपने कार्य में ईमानदारी एवं सुरक्षा का पालन करने की अपील की तथा रेलवे में बढ़ते निजीकरण के खतरे की जानकारी देते हुए यूनियन की सशक्त भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि रेलवे में बड़ी संख्या में रिक्त पदों के कारण कार्य दबाव बढ़ा है, और इस दिशा में आंदोलन की तैयारी आवश्यक है।
🚩🚩सभा के अंत में महामंत्री जी ने उपस्थित सभी कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को दीपावली एवं छठ पर्व की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुछ कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के लिए बुरहानपुर शाखा के कार्यकर्ताओं ने हाल और स्टेशन परिसर को लाल झंडों, बैनरों एवं फ्लेक्स से आकर्षक रूप से सजाया था।
कार्यक्रम के समापन पर कामरेड बापू पाटिल (मंडल सचिव) ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभा की समाप्ति की घोषणा की। पूरे कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह देखने लायक था