भुसावल में “एक शाम सेवानिवृत्त साथियों के नाम” कार्यक्रम गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न भुसावल 15 अक्टूबर 2026
नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन (NRMU), भुसावल मंडल द्वारा सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों के सम्मान में आयोजित एक शाम सेवानिवृत्त साथियों के नाम कार्यक्रम आदरणीय महामंत्री कॉमरेड वेणु पी. नायर जी की गरिमामयी उपस्थिति में आत्मीयता एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
अपने संबोधन में महामंत्री जी ने यूनियन को सशक्त बनाने में सेवानिवृत्त साथियों के अमूल्य योगदान की सराहना करते हुए उनसे ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन की सदस्यता बढ़ाने की अपील की। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान, कल्याण एवं आपसी एकजुटता को और मजबूत करने के लिए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का आश्वासन दिया।
संगीतमय प्रस्तुतियों, आपसी स्नेह और सम्मान से सजी यह शाम सभी के लिए यादगार बन गई। सेवानिवृत्त साथी हमारे संगठन की अमूल्य धरोहर हैं, जिनका अनुभव और योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।