कॉमरेड अरविंद भालेराव जी के परिवार से महामंत्री कॉमरेड वेणु पी. नायर जी की संवेदना भेंट
कुछ दिनों पूर्व कॉमरेड अरविंद भालेराव जी की सुपुत्री का बीमारी के कारण दुःखद निधन हो गया। इस अपूरणीय क्षति से परिवार गहरे शोक में है।
दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को आदरणीय महामंत्री कॉमरेड वेणु पी. नायर जी ने भुसावल स्थित उनके निवास पर पहुँचकर कॉमरेड अरविंद भालेराव जी एवं परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी और इस कठिन समय में उन्हें धैर्य एवं संबल प्रदान किया।
नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन (NRMU) का पूरा परिवार इस दुःख की घड़ी में कॉमरेड अरविंद भालेराव जी एवं उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है।दुःख-सुख की हर परिस्थिति में अपने साथियों और उनके परिवारों के प्रति संवेदनशीलता एवं एकजुटता ही हमारे संगठन की सच्ची पहचान है।
दिवंगत सुपुत्री को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।