
आज सुबह 8.30 am एनआरएमयू के महामंत्री कामरेड वेणु पी. नायर सर जी ने बड़ीबंदर स्थित केबिन में ट्रैकमैन साथियों से आत्मीय मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।
इस अवसर पर उन्होंने ट्रैकमैन कैडर से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की तथा उनके समाधान के लिए एनआरएमयू द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों की जानकारी साझा की।
कामरेड वेणु पी. नायर के प्रेरणादायी मार्गदर्शन, आत्मीय संवाद और सशक्त नेतृत्व से सभी साथियों में नई ऊर्जा, उत्साह और संगठन के प्रति विश्वास का संचार हुआ।














