
आज, 16 जुलाई 2026 को माटुंगा कारखाना में नॅरेमयु एवं प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण इन्फॉर्मल मीटिंग सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई।
महामंत्री कॉम. वेणु पी. नायर के नेतृत्व में नॅरेमयु प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण मुद्दे प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखे। इनमें बायोमेट्रिक पंचिंग की समस्याएँ, दिव्यांग कर्मचारियों को राहत, सानपाडा कर्मचारियों के लिए कैंटीन, क्वार्टर, महिला रेस्ट रूम, पेयजल, शौचालय, ट्रांसफर, ओवरटाइम, रिक्त पदों की भर्ती, स्प्रे पेंटिंग की सुरक्षित व्यवस्था तथा अन्य कई महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे।
प्रशासन की ओर से सीडब्ल्यूई श्री देशपांडे एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी मुद्दों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए चरणबद्ध तरीके से समाधान का आश्वासन दिया। विशेष रूप से बायोमेट्रिक प्रणाली की तकनीकी समस्याओं, स्प्रे पेंटिंग की सुरक्षित व्यवस्था तथा सानपाडा में कर्मचारियों के लिए कैंटीन एवं अन्य सुविधाओं पर शीघ्र कार्रवाई की बात कही गई।
नॅरेमयु हमेशा कर्मचारियों के अधिकारों, सुरक्षा, सम्मान और बेहतर कार्यस्थल के लिए प्रतिबद्ध रहा है और आगे भी हर कर्मचारी की आवाज़ को मजबूती से उठाता रहेगा।
नॅरेमयु जिंदाबाद!
कॉम. वेणु पी. नायर सर जी को लाल सलाम!
कामगार एकता जिंदाबाद!














