गहरा दुःख और गर्व दोनो एक साथ व्यक्त करते हुए कहना पड़ रहा है कि हमारे साथी श्री विजय काशिनाथ शिर्के (FTR/KYN/Elect), जिनकी सेवानिवृत्ति फरवरी 2026 में होने वाली थी, उनका आकस्मिक निधन दिनांक 1 अप्रैल 2025 को हुआ।
🙏🏻परंतु यह बताते हुए गर्व होता है कि हमारी ECC सोसायटी में उनकी ₹4,20,891/- की राशि सुरक्षित थी, जिसकी जानकारी परिवार को नहीं थी।
🙏🏻हमारे नेशनल रेल्वे मजदूर यूनियन के महामंत्री,
कॉमरेड वेणू पी. नायर साहब के अथक प्रयासों और सोसायटी संचालक के पारदर्शी कार्य के चलते यह संपूर्ण राशि कॉम्रेड महामंत्री वेणू पी नायर साहब के हस्ते दिनांक 24.10.2025 को उनकी पत्नी श्रीमती वंदना शिर्के को सम्मानपूर्वक चेक द्वारा राशी प्रदान की गई।
उनकी आंखों के आंसुओं में दुःख के साथ भरोसे का भाव झलक रहा था।यह घटना साबित करती है कि कॉमरेड वेणू नायर साहब केवल नेता नहीं, बल्कि कामगारों के विश्वास, सुरक्षा और अधिकारों के सच्चे रक्षक हैं। इसी ईमानदारी और पारदर्शिता ने ECC सोसायटी को एशिया खंड की एक नंबर की सोसायटी बनाया है। और यही कारण है कि कामगारों का विश्वास आज भी NRMU और कॉमरेड वेणू नायर साहब के नेतृत्व में अडिग है।