HomeMemorandumआज दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन (NRMU), के आदरणीय महामंत्री कॉमरेड वेणु पी. नायर जी ने प्रातः 9:00 बजे पुणे यूनियन कार्यालय का दौरा किया -संगठनात्मक कार्यों एवं आगामी 72वें वार्षिक अधिवेशन की तैयारियों पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई |
आज दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन (NRMU), के आदरणीय महामंत्री कॉमरेड वेणु पी. नायर जी ने प्रातः 9:00 बजे पुणे यूनियन कार्यालय का दौरा किया -संगठनात्मक कार्यों एवं आगामी 72वें वार्षिक अधिवेशन की तैयारियों पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई |
अचानक पुणे यूनियन कार्यालय का दौरा-संगठनात्मक कार्यों एवं आगामी 72वें वार्षिक अधिवेशन की तैयारियों पर महत्वपूर्ण चर्चा
पुणे | दिनांक: 21.10.2026
आज दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन (NRMU), मध्य रेलवे/कोंकण रेलवे के आदरणीय महामंत्री कॉमरेड वेणु पी. नायर जी ने प्रातः 9:00 बजे सड़क मार्ग से पुणे यूनियन कार्यालय में अचानक आगमन किया।
इस औचक दौरे के दौरान प्रारंभ में कार्यालय के दरवाजे बंद मिले। इसके पश्चात धीरे-धीरे कॉमरेड साथियों का आगमन शुरू हुआ और सुबह 10:20 बजे तक सभी साथी कार्यालय में उपस्थित हो गए।
इस अवसर पर महामंत्री जी ने उपस्थित कॉमरेड साथियों के साथ संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की। विशेष रूप से आगामी मंडलीय PNM (Permanent Negotiating Machinery) बैठक को प्रभावी ढंग से आयोजित करने तथा रेल कर्मचारियों की समस्याओं को मजबूती से प्रशासन के समक्ष उठाने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया।
साथ ही, यूनियन की सदस्य संख्या बढ़ाने, अधिकाधिक रेल कर्मचारियों को संगठन से जोड़ने तथा यूनियन को और अधिक सशक्त बनाने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया।
आगामी 72वें वार्षिक आम सभा (72nd AGM) की तैयारी
दिनांक 27 से 29 अक्टूबर 2026 तक पंढरपुर में आयोजित होने वाली NRMU की 72वीं वार्षिक आम सभा के संबंध में भी महत्वपूर्ण चर्चा की गई। महामंत्री जी ने सभी कॉमरेड साथियों से अधिवेशन में निर्धारित यूनिफॉर्म के साथ उपस्थित रहने, अनुशासन बनाए रखने तथा संगठन की एकता, गरिमा और प्रतिष्ठा को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।
संगठनात्मक चर्चा एवं आवश्यक दिशा-निर्देश देने के पश्चात महामंत्री जी प्रातः 11:40 बजे पुणे से उद्यान एक्सप्रेस द्वारा सोलापुर के लिए रवाना हुए।