HomeMemorandumआज दिनांक १६.१०.२०२६ को भुसावल में स्वर्गीय कॉमरेड अमर गंगावने जी के परिवार से महामंत्री कॉमरेड वेणु पी. नायर जी की संवेदना भेंट की साथ ही यूनियन की और से १ लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की |
आज दिनांक १६.१०.२०२६ को भुसावल में स्वर्गीय कॉमरेड अमर गंगावने जी के परिवार से महामंत्री कॉमरेड वेणु पी. नायर जी की संवेदना भेंट की साथ ही यूनियन की और से १ लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की |
स्वर्गीय कॉमरेड अमर गंगावने जी के परिवार से महामंत्री कॉमरेड वेणु पी. नायर जी की संवेदना भेंट
नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन (NRMU), भुसावल मंडल कार्यालय में कार्यरत स्वर्गीय कॉमरेड अमर गंगावने जी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से यूनियन परिवार में शोक की लहर है।
इस दुःखद घड़ी में आदरणीय महामंत्री कॉमरेड वेणु पी. नायर जी ने भुसावल स्थित उनके निवास पर पहुँचकर उनके माता-पिता एवं परिवारजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए उन्हें ढाँढस बँधाया।
महामंत्री जी ने परिवार को भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में NRMU परिवार उनके साथ मजबूती से खड़ा है।साथ ही, यूनियन की ओर से ₹ 1 lakh आर्थिक सहायता प्रदान करने का आश्वासन भी दिया।
यह संवेदनशील पहल यूनियन की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसमें प्रत्येक कर्मचारी और उसका परिवार सुख-दुःख की हर घड़ी में संगठन का अभिन्न अंग बना रहता है।
स्वर्गीय कॉमरेड अमर गंगावने जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।