
माटुंगा कारखाने का दौरा – कर्मचारियों के हितों एवं संगठनात्मक मजबूती पर विशेष चर्चा

आज, 27 नवंबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे NRMU के महामंत्री कॉम. वेणु पी. नायर जी ने माटुंगा कारखाने का दौरा किया।

इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन नई बिल्डिंग का निरीक्षण किया तथा तीनों शाखाओं के पदाधिकारियों के साथ लिफ्ट एवं एस्केलेटर से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही, कारखाने में आने वाले नए कैडर एवं आगामी कार्यों के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

महामंत्री जी ने संगठनात्मक मजबूती, शाखाओं की सक्रियता तथा कर्मचारियों के अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए NRMU के निरंतर संघर्ष को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर कॉमरेड रॉयस्टन मायकल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ भी दी गईं।

कर्मचारियों के बीच निरंतर संपर्क और उनके हितों के लिए सतत संघर्ष ही हमारी संगठनात्मक प्रतिबद्धता है।