
स्वर्गीय मुजम्मिल अहमद शेख के परिवार को ₹1,00,000 की आर्थिक सहायता 

नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन ने एक बार फिर अपने सदस्य परिवार के प्रति संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए स्वर्गीय मुजम्मिल अहमद शेख (S&T खलासी, जलगांव) के परिवार को ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) की आर्थिक सहायता प्रदान की।
आज दिनांक 18.06.2026 को आदरणीय महामंत्री कामरेड वेणु पी. नायर जी के मार्गदर्शन में यह सहायता राशि परिवार को सौंप दी गई। यह सहयोग यूनियन की उस सोच का प्रतीक है, जिसमें सदस्य और उनका परिवार केवल कर्मचारी नहीं बल्कि एक बड़े परिवार का हिस्सा हैं।
कठिन समय में अपने साथियों और उनके परिवारों के साथ खड़े रहना ही नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन की पहचान और शक्ति है।
एकता • सहयोग • संवेदनशीलता 














