
अपने साथियों के सुख दुःख में साथ देने की महामंत्री कॉम वेणु पी नायर जी के प्रकृति के चलते उन्होंने २७.०५.२०२६ को मनमाड और नासिक रोड जाकर संगठन के कार्यकर्ताओं एवं उनके परिवारजनों से आत्मीय भेंट का सिलसिला जारी रखते हुए विभिन्न स्थानों पर सद्भावनापूर्ण मुलाकातें कीं।
दोपहर 1:18 बजे महामंत्री जी ने वर्कशॉप मनमाड शाखा के युवा अध्यक्ष कॉम्रेड पंकज अहिरे और 1:35 मनमाड ओपन लाइन शाखा के सचिव एवं भुसावल मंडल के कोषाध्यक्ष कॉम्रेड ए. डी. निकम जी के निवास स्थान पर सद्भावनापूर्ण भेंट दी।इस अवसर पर कॉम्रेड पंकज जी की माताजी ने पारंपरिक रूप से आरती उतारकर महामंत्री जी का आत्मीय स्वागत किया। साथ ही महामंत्री जी ने उनके सुपुत्र को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु आशीर्वाद प्रदान किया।
दोपहर 15:13 बजे आदरणीय महामंत्री Com. Venu P. Nair जी ने TMW शाखा नासिक के पदाधिकारी कॉम्रेड गोकुल विंचू जी के राजापुर स्थित निवास स्थान पर जाकर सद्भावनापूर्ण भेंट दी। तत्पश्चात दोपहर 15:33 बजे महामंत्री जी ने राजापुर स्थित TMW नासिक शाखा के अध्यक्ष कॉम्रेड शरद बोडके जी के निवास स्थान पर भी सद्भावनापूर्ण भेंट दी तथा परिवारजनों से आत्मीय संवाद किया। कॉम्रेड गोकुल विंचू जी की माताजी के दुःखद स्वर्गवास पर महामंत्री जी ने शोक संतप्त परिवारजनों को सांत्वना देते हुए अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। साथ ही उन्होंने यह विश्वास दिलाया कि इस कठिन समय में संगठन सदैव परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। वापसी के दौरान आदरणीय महामंत्री जी ने येवला के समीप स्थित मसोबा मंदिर में दर्शन किए। इस अवसर पर TMW के साथियों ने आत्मीय मुलाकात कर महामंत्री जी का सम्मानपूर्वक सत्कार किया एवं संगठन के प्रति अपना स्नेह और आदर व्यक्त किया।
इसके पश्चात मनमाड स्टेशन पर मनमाड के विशेष दिव्यांग कॉम्रेड चंद्रकांत उतके जी ने भी महामंत्री जी से भेंट कर उनका स्वागत एवं सत्कार किया।













