
अपने साथियों के सुख दुःख में साथ देने की महामंत्री कॉम वेणु पी नायर जी के प्रकृति के चलते उन्होंने २७.०५.२०२६ को भुसावल जाकर NRMU भुसावल मंडल के मंडल अध्यक्ष कॉम्रेड इब्राहिम खान जी के निवास स्थान पर भेंट दी एवं कॉम्रेड इब्राहिम खान जी की माताजी के दुःखद निधन पर उनके परिवार को सांत्वना दी । उसके पश्चात उन्होंने कॉम्रेड इब्राहिम खान जी की सुपुत्री ताहसीन इब्राहिम पठान ने 12वीं परीक्षा में शानदार 96.80% अंक प्राप्त कर विद्यालय में गौरवपूर्ण सफलता हासिल की इसलिए उन्होंने उसे शुभकामनाएँ दीं एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किया ।












