आज दिनांक *११ अप्रैल २०२६* को माटुंगा में *क्रांतिसूर्य महात्मा ज्योतिराव फुले* जी की जयंती बड़े ही उत्साह और जोश के साथ मनाई गई। इस गरिमामय कार्यक्रम में *नॅशनल रेल्वे मजदूर यूनियन* के महामंत्री *कॉम. वेणु पी. नायर* जी की प्रमुख उपस्थिति रही तथा कार्यक्रम का सशक्त संचालन कॉम. कवीकिरण द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूत कार्यशैली और कामगारों के हितों के लिए निरंतर संघर्ष से प्रेरित होकर कई साथियों ने नॅरेमयु में शामिल होकर संगठन को और मजबूत किया।
महामंत्री जी ने सभी नए साथियों का स्वागत करते हुए *“सर्वधर्म समभाव”* के संदेश के साथ एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। साथ ही आगामी चुनावों में एकता और जमीनी मेहनत से विजय का विश्वास जताया।
मुख्यालय कार्याध्यक्ष *कॉम. विनय सावंत जी* ने भी सभी साथियों का स्वागत करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की अपील की।
कार्यक्रम का समापन संगठनात्मक एकता, जोश और कामगारों के हकों की लड़ाई को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।