
नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन के महामंत्री आदरणीय कामरेड वेणु पी नायर जी द्वारा स्वर्गीय कामरेड निवृत्ति अवाड के परिवार से सांत्वना भेंट


स्वर्गीय कामरेड निवृत्ति अवाड (ट्रैक मेंटेनर, नांदगांव) एवं यूनियन के एक समर्पित कार्यकर्ता का दिनांक 07.03.2026 को आकस्मिक निधन हो गया था। आज 31.03.2026 को महामंत्री आदरणीय कामरेड वेणु पी नायर जी ने मनमाड के समीप स्थित करी गांव पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से भेंट की।

उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में यूनियन की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन की ओर से ₹1,00,000/- (एक लाख रुपये) की आर्थिक सहायता का चेक परिवार को सौंपा गया।

यूनियन अपने हर साथी और उनके परिवार के साथ हमेशा मजबूती से खड़ी है।