
ईसीसी सोसायटी भुसावल द्वारा भव्य शैक्षणिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न |
आज दिनांक 05 मार्च 2026 को कृष्णचंद्र सभागृह, भुसावल में ईसीसी सोसाइटी द्वारा मेधावी विद्यार्थियों के लिए भव्य शैक्षणिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री एस. एस. चौहान (CWM, ELW भुसावल) तथा नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन के आदरणीय महामंत्री कामरेड वेणु पी. नायर जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर की गई तथा अतिथियों का पुष्पमाला से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर एसएससी एवं एचएससी में 50% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को कैश अवार्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, वहीं ग्रेजुएशन करने वाले विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप के रूप में नगद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।
इस वर्ष लगभग 402 विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए और बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए लगभग 2 करोड़ रुपये की राशि पुरस्कार स्वरूप वितरित की गई। विद्यार्थियों के चेहरों पर दिखाई देने वाली खुशी और उत्साह कार्यक्रम की विशेष आकर्षण रही।
मुख्य अतिथि एवं अतिथियों ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उच्च शिक्षा प्राप्त कर परिवार, समाज और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।














