
दिनांक 26 मई 2026 को कॉमरेड साधना शिंदे जी के सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन के महामंत्री, AIRF के सहायक महामंत्री एवं HMS के उपाध्यक्ष आदरणीय कॉमरेड वेणु पी. नायर जी उपस्थित रहे। उनकी प्रेरणादायी एवं ऊर्जावान उपस्थिति ने समारोह को विशेष गरिमा प्रदान की।जनरल शाखा के पदाधिकारियों एवं साथियों ने DRM कार्यालय में कार्यालय अधीक्षक के रूप में कार्यरत कॉमरेड साधना शिंदे जी के लंबे, समर्पित, संघर्षशील एवं उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना करते हुए उन्हें भावपूर्ण शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कर्मचारी, पदाधिकारी एवं साथी उपस्थित रहे। सभी ने उनके स्वस्थ, सुखमय एवं सम्मानपूर्ण भविष्य की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।आपके समर्पण, संघर्ष और सेवाभाव को सदैव सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा। नई जीवन यात्रा के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।














