
आज दिनांक 23/05/2026, शनिवार को PUNE DC MEETING का आयोजन सुबह 10:00 बजे से रागा इमेरिओ, ताथवडे में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
मीटिंग का सूत्र संचालन देहूरोड शाखा सचिव कॉमरेड गणपत पिंगळे ने किया। यह बैठक सुबह 10:00 बजे से 15:00 बजे तक चली।
मीटिंग में मुख्य मार्गदर्शन हेतु उपस्थित रहे —
CR/KR के General Secretary एवं AIRF Assistant GS कॉमरेड वेणु पी. नायर जी
पुणे मंडल के पालक मंत्री एवं AGS कॉमरेड PTS राजा सर
साथ ही पुणे मंडल के सचिव कॉमरेड सोलोमन, अध्यक्ष कॉमरेड संदीप शेलार, खजिनदार कॉमरेड निलेश बगाडे तथा पुणे मंडल के सभी पदाधिकारी एवं विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
महामंत्री जी ने सभी साथियों को यूनियन की सदस्यता बढ़ाने, संगठन को मजबूत करने तथा एकजुटता के साथ संघर्ष करने का मार्गदर्शन दिया। पुणे मंडल के सभी शाखा सचिवों ने अपने-अपने रिपोर्ट प्रस्तुत किए।
अंत में पुणे मंडल अध्यक्ष कॉमरेड संदीप शेलार जी ने DC Meeting का आभार व्यक्त किया।
एकता ही हमारी ताकत है












