
कामगारों का सच्चा नेतृत्व पद से नहीं, उनके बीच खड़े होकर दिखाई देता है…
दिनांक 06/07/2026 को कर्जत–लोणावला घाट सेक्शन में हुए भीषण भूस्खलन के कारण रेल यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। ऐसे कठिन समय में मध्य रेल के विभिन्न मंडलों तथा अन्य रेलों से ट्रैकमैन साथियों को दिन-रात मलबा हटाकर रेल यातायात शीघ्र बहाल करने के लिए मौके पर भेजा गया। लगातार बारिश, कीचड़, जोखिम भरी परिस्थितियाँ और परिवार से दूर रहकर भी हमारे ट्रैकमैन साथी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ रेल सेवा में जुटे रहे।
जब NRMU के महामंत्री कॉ. वेणु पी. नायर जी को यह जानकारी मिली कि अनेक साथियों को रहने और भोजन की समुचित व्यवस्था में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, तो उन्होंने बिना विलंब किए लोणावला एवं कर्जत शाखा को तत्काल सभी साथियों के रहने, भोजन एवं आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
आज 09/07/2026 को वे स्वयं कार्यस्थल पर पहुँचे, ट्रैकमैन साथियों से आत्मीयता से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और उनका मनोबल बढ़ाया।
महामंत्री जी ने यह भी स्पष्ट रूप से रेलवे प्रशासन से अनुरोध किया कि अन्य मंडलों एवं अन्य रेलों से आए ट्रैकमैन साथियों के लिए तत्काल रिप्लेसमेंट सिस्टम लागू किया जाए, ताकि कई दिनों से लगातार कठिन परिस्थितियों में कार्य कर रहे कर्मचारियों को सुरक्षित रूप से उनके घर भेजा जा सके और उनकी जगह नए साथियों को ड्यूटी पर लगाया जा सके। क्योंकि रेल सेवा जितनी महत्वपूर्ण है, उतना ही महत्वपूर्ण है रेल कर्मचारी का स्वास्थ्य, सुरक्षा और परिवार।
यही है NRMU…
जो केवल कर्मचारियों की आवाज़ नहीं उठाती, बल्कि कठिन समय में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहती है।
कामगार हृदय सम्राट, कामगारों के बीच रहने वाले, कामगार योद्धा














