



06 अक्टूबर 2025 को NRMU (CR/KR) के महामंत्री कॉ. वेणु पी. नायर जी, कार्याध्यक्ष कॉ. विनय सावंत, माटुंगा संयोजक कॉ. चेतन सवाल, तथा माटुंगा कारखाने की दोनों शाखाओं के अध्यक्ष, सचिव एवं अन्य पदाधिकारियों ने CWM, माटुंगा कारखाना से मुलाकात की। इस बैठक में निम्नलिखित महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई: अक्टूबर से दिसंबर 2025 की सीक लीव (Sick Leave) पर मनमानी तरीके से लगाई गई पाबंदी के संदर्भ में।19 अगस्त 2025 को मुंबई में भारी वर्षा के कारण ट्रेन सेवाएं बाधित होने के चलते, द्वितीय पाली (Second Shift) के कर्मचारी ड्यूटी पर उपस्थित नहीं हो सके — उनके लिए स्पेशल C.L. (Special Casual Leave) की मांग। इस चर्चा में CWM महोदय द्वारा सभी समस्याओं पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए जल्द ही समाधान देने का आश्वासन दिया गया।














