
उत्तर पूर्व रेलवे मजदूर यूनियन (NERMU) के महामंत्री रहे कॉम. के.एल गुप्ताजी का शुक्रवार निधन*
उत्तर पूर्व रेलवे मजदूर यूनियन (NERMU) के लगातार 61 बार महामंत्री रहे कॉम. के.एल गुप्ताजी का आज निधन हो गया है। स्वर्गीय गुप्ताजी 110 साल की उम्र के थे। वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से रेलवे में शोक की लहर दौड़ गई।
कॉम. गुप्ताजी का निधन यूपी के गोरखपुर में स्थित आवास पर हुई हे। वह पिछले एक साल से अस्वस्थ चल रहे थे, ओर इस कारण से उन्होंने महामंत्री का पद छोड़ दिया ओर २०२५ से यूनियन के अध्यक्ष का पद संभाल रहे थे। उनके निधन की खबर से पूर्वोत्तर रेलवे ही नहीं भारतीय रेलवे में शोक की लहर दौड़ गई है। आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन और एन.ई. रेलवे मजदूर यूनियन ही नहीं अन्य कर्मचारी संगठनों ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है।
पूर्व राष्ट्रपति वी.वी गिरी, महान समाजवादी लोकनायक जयप्रकाश नारायण और पूर्व केंद्रीय रक्षामंत्री जार्ज फर्नांडीज के साथ कंधा मिला चुके कामरेड के.एल. गुप्ताजी 14 अप्रैल 1952 को पूर्वोत्तर रेलवे के गठन के समय से ही लगातार महामंत्री का पद संभाल रहे थे। कॉम. गुप्ता जी ने मजदूर आंदोलन को बहुत ही ऊंचे मुकाम पर ले जाने का काम किया था। सार्वजनिक जीवन में वे एक बेदाग नेता के रूप में जाने जाते थे। रेल मजदूरों के सवाल पर वे जिस तरह से सत्ता प्रतिष्ठान से दो दो हाथ करते थे, वो उनके लडा़कू तेवर की कहानी बयां करते हैं।
इस गहरी शोक की अवसर पर, नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन की महामंत्री कॉम. वेणु पी नायर ने, उन महान मजदूर संगठन की नेता, जिन्होंने सबसे लंबी समय (६१ साल) एन ई रे म यु की महामंत्री के पद पर कार्यरत रहा, उनकी निधन पर व्यक्तिगत ओर पूरे ने. रे. म. यू. (म.रे/को.रे) के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सदस्य ओर कर्मचारियों की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित किया ओर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से मॉन प्रार्थना भी की हे।














