08/10/2022 को 12:00 बजे से 16:00 बजे तक माटुंगा , मुंबई के माटुंगा कारखाना के मीटिंग हॉल में महिला सशक्तिकरण समारोह महामंत्री जी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ , समारोह में माटुंगा कारखाना के साथियों ने महामंत्री जी का जोरदार स्वागत किया ।
महिला सशक्तिकरण समारोह में गरबा नृत्य , पारंपारिक नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था । समारोह में महामंत्री जी ने यूनियन में महिलाओं का सहयोग , सशक्तिकरण और अन्य विषयों पर सभी को संबोधित कर मार्गदर्शन किया ।




































