
ECC सोसायटी एवं NRMU | दिवंगत रेलकर्मियों के परिवारों के प्रति संवेदनशील पहल


दिनांक 04 नवंबर 2026 को भुसावल स्थित कामगार भवन में ECC सोसायटी द्वारा दिवंगत रेलकर्मियों के परिवारों को आर्थिक राहत प्रदान करने की एक सराहनीय पहल की गई। इस अवसर पर NRMU के महामंत्री आदरणीय कॉमरेड वेणु पी. नायर जी के करकमलों से ऋण माफी एवं बकाया राशि के चेक वितरित किए गए।

इस पहल के अंतर्गत:


1. स्वर्गीय श्री रवि हिम्मत वानखेडे, पूर्व ट्रैक मेंटेनर, गाईगांव–अकोला — ₹4,76,687/- का ऋण माफ किया गया।
2. स्वर्गीय श्री मनोहर तायडे, पूर्व कर्मचारी, C&W विभाग, भुसावल — ₹5,36,664/- का ऋण माफ किया गया।
3. स्वर्गीय श्रीमती येलजाबाई शंकर डाले — उनके परिवार को लंबित CMTD एवं शेयर की राशि ₹42,394/- का चेक प्रदान किया गया।

इस प्रकार कुल ₹10,55,745/-की आर्थिक राहत संबंधित परिवारों तक पहुँचाई गई।


यह ECC सोसायटी की अपने सदस्यों एवं उनके परिवारों के प्रति संवेदनशीलता, पारदर्शिता और सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण है।

इस अवसर पर कॉमरेड वेणु पी. नायर जी ने रेलकर्मियों से अपने स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देने तथा अपने परिवार और बच्चों के भविष्य के प्रति सजग रहने की विशेष अपील की।

इस मानवीय पहल के लिए ECC सोसायटी के सभी पदाधिकारियों एवं संबंधित साथियों का हार्दिक अभिनंदन एवं आभार।