
आज दिनांक 06/03/2026 को कल्याण में ऑर्डिनेशन की मीटिंग आदरणीय महामंत्री कॉमरेड वेणु पी. नायर जी की अध्यक्षता में शाम 7:30 बजे शुरू हुई। इस मीटिंग में यूनियन को और अधिक मजबूत करने तथा कल्याण संगठन को सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया। मीटिंग के दौरान अचानक बिजली चली गई, लेकिन तभी असली कॅडर की पहचान देखने को मिली। एक भी कॉमरेड अपनी जगह से नहीं हिला। मोबाइल टॉर्च की रोशनी में मीटिंग पूरे जोश और अनुशासन के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई। ऐसे समर्पित कॅडर तैयार करने वाले आदरणीय महामंत्री कॉमरेड वेणु पी. नायर जी को लाल लाल लाल सलाम! नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन जिंदाबाद!
इसी दौरान कल्याण कोऑर्डिनेशन के सक्रिय साथी *प्रशांत वाकडे जी (WCM, NRMU)* का जन्मदिन भी आदरणीय महामंत्री जी की उपस्थिति में केक काटकर उत्साहपूर्वक मनाया गया। महामंत्री जी ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए संगठन के लिए उनके समर्पण की सराहना की।
साथ ही, दिनांक *05.03.2026* को *पी. जे. शिंदे साहब (WCM AIRF)* के जन्मदिन के अवसर पर भी सभी साथियों की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
एकजुटता, समर्पण और संघर्ष की यही भावना NRMU को और अधिक मजबूत बनाएगी।
*लाल सलाम!












