

CCTC में चयनित POINTSMAN कर्मचारियों को तत्काल RELIEVING दिलाने के लिए NRMU का मजबूत हस्तक्षेप!


आज **माटुंगा NRMU कार्यालय में पुणे डिवीजन के Pointsman कर्मचारी**, जिनका **CCTC में चयन** हुआ है, लेकिन प्रशासन द्वारा उन्हें relieving देने में अनावश्यक देरी एवं आनाकानी की जा रही है, ने सुबह **10:30 बजे आदरणीय महामंत्री कॉ. वेणु पी. नायर जी** से मुलाकात की।

इस अवसर पर मुख्यालय के पदाधिकारी तथा विभिन्न डिवीजनों के अध्यक्ष एवं सचिव भी उपस्थित थे।

Pointsman कर्मचारियों की ओर से **कॉ. पवन कुमार** ने महामंत्री जी को पूरी स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि पुणे डिवीजन को कुल **80 MAESCO स्टाफ** Pointsman के रूप में कार्य करने के लिए प्राप्त हुआ है, इसलिए शेष **34 Pointsman कर्मचारियों को भी शीघ्र relieving** प्रदान किया जाना आवश्यक है।

आदरणीय महामंत्री कॉ. वेणु पी. नायर जी ने कर्मचारियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए पत्र लिखने तथा सभी चयनित कर्मचारियों को शीघ्र relieving दिलाने हेतु आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।**

महामंत्री जी ने सभी कर्मचारियों से **एकजुट होकर NRMU से जुड़े रहने** तथा संगठन को मजबूत बनाने की अपील की।

इस अवसर पर Pointsman कर्मचारियों की ओर से आदरणीय महामंत्री **कॉ. वेणु पी. नायर जी का पुष्पगुच्छ देकर सत्कार** किया गया।

कर्मचारियों के हक और न्याय के लिए हमेशा संघर्षरत — NRMU!

**एकता ही हमारी ताकत है!**

**NRMU Zindabad!**

**Railway Workers Unity Zindabad!**

**Com. Venu P. Nair Zindabad!**

**Lal Salaam!**