
भुसावळ मंडल के रनिंग ब्रांच के AGM तथा NRMU क्रिकेट टूर्नामेंट के अवसर पर NRMU के महामंत्री एवं HMS/AIRF के सहायक महामंत्री आदरणीय कॉ. वेणु पी. नायर जी ने भुसावल आगमन के दौरान संत गाडगे महाराज वस्तीगृह को स्नेहपूर्ण भेट दी।
महामंत्री जी ने वहाँ के बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर रनिंग ब्रांच की ओर से उनके करकमलों से बच्चों को कैरम बोर्ड एवं स्कूल बैग प्रदान किए गए।
बच्चों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, यही उनके उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है। साथ ही उन्होंने भविष्य में भी इन बच्चों की आवश्यकताओं में सहयोग करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कॉ. इब्राहिम खान जी ने भी बच्चों का मार्गदर्शन कर उनका उत्साहवर्धन किया।
बच्चों की मुस्कान और महामंत्री जी का स्नेहिल आशीर्वाद — यही सच्ची सेवा और मानवता का संदेश है।
लाल सलाम! 















