NRMU भुसावल मंडल समिति की बैठक संपन्न — संगठन की मजबूती और सदस्यता विस्तार पर जोर!
भुसावल | 15 अक्टूबर 2026
नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन (NRMU), भुसावल मंडल की मंडल समिति की बैठक आज कामगार भवन, भुसावल में आदरणीय महामंत्री कॉमरेड वेणु पी. नायर जी की गरिमामयी उपस्थिति में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कॉमरेड इब्राहिम खान ने की।
महामंत्री जी का कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और जोशीले नारों के साथ भव्य स्वागत किया। डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर एवं छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्रों पर माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर दिवंगत साथियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।
बैठक में मंडल समिति के लेखा-जोखा एवं पिछली बैठक के कार्यवृत्त को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। विभिन्न शाखाओं की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए सदस्यों ने अपनी-अपनी शाखाओं में यूनियन की सदस्यता 70% से अधिक करने के लिए सक्रिय प्रयास करने का संकल्प व्यक्त किया।
अपने संबोधन में महामंत्री कॉमरेड वेणु पी. नायर जी ने कर्मचारी हितों की रक्षा में यूनियन की महत्वपूर्ण भूमिका, संगठनात्मक एकता और सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने सभी शाखा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, सदस्यता बढ़ाने और अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया।
मजबूत संगठन, सक्रिय कार्यकर्ता और अटूट एकता — यही कर्मचारी हितों की रक्षा का आधार है!*