
CRECC Society के 113वें वार्षिक अधिवेशन, नागपुर में लिए गए कर्मचारी एवं शेयर होल्डर्स हितैषी ऐतिहासिक निर्णयों ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि 113 वर्षों की गौरवशाली परंपरा, पारदर्शिता और कर्मचारी कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता ही CRECC Society की असली पहचान है।

आदरणीय कॉम. वेणू पी. नायर साहब के दूरदर्शी नेतृत्व में शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक सुरक्षा एवं सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण एवं सराहनीय निर्णय लिए गए हैं।

**प्रमुख निर्णय:

Ph.D. करने वाले कर्मचारियों के बच्चों को ₹10,000 प्रोत्साहन राशि

शेयर होल्डर्स के लिए 20% Dividend

Bone Marrow Treatment/Transplant के लिए ₹1,00,000 की सहायता

ये निर्णय केवल आर्थिक सहायता या घोषणाएँ नहीं हैं, बल्कि कर्मचारियों और उनके परिवारों के सम्मान, सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य के प्रति CRECC Society की संवेदनशील प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं।

संगठन की असली ताकत केवल उसकी आर्थिक क्षमता में नहीं, बल्कि अपने सदस्यों के सुख-दुख में उनके साथ मजबूती से खड़े रहने में होती है। CRECC Society ने एक बार फिर इसी भावना को सार्थक किया है।