

रेलवे कर्मचारियों के बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल


दिनांक 09 सितंबर 2026 को द सेंट्रल रेलवे एम्प्लॉइज’ को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड, बायकुला, मुंबई द्वारा भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मेमोरियल रेलवे अस्पताल, बायकुला में HEINE OMEGA 600 Wireless Indirect Ophthalmoscope प्रदान करने हेतु हैंडिंग ओवर समारोह का आयोजन किया गया।

इस पहल का उद्देश्य रेलवे अस्पताल की चिकित्सा सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करना तथा रेलवे कर्मचारियों के लिए बेहतर नेत्र परीक्षण, निदान एवं उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

समारोह में मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री राजीव श्रीवास्तव जी एवं नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन (NRMU), मध्य रेलवे/कोंकण रेलवे के महामंत्री कॉम. वेणु पी. नायर जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

समारोह की गरिमा बढ़ाने वाले प्रमुख अतिथियों में:

डॉ. ममता शर्मा – PCMD, मध्य रेलवे

श्री हितेश मीना – DRM, मुंबई मंडल, मध्य रेलवे

श्री हाफिज मोहम्मद – CPO (IR), मध्य रेलवे

डॉ. एस. कनकराया – M.D., रेलवे अस्पताल, बायकुला

श्री पुष्कर एस. पाटील – अध्यक्ष, CRECCS

श्री सुधीर G – उपाध्यक्ष

श्री मनोज कुमार वी. पी. – मुख्य प्रबंधक

सहित मुंबई मंडल के अन्य निदेशक एवं प्रतिनिधि, पदाधिकारी तथा शाखा सचिव उपस्थित रहे और कार्यक्रम को अपना सहयोग प्रदान किया।


इस अवसर पर कॉम. वेणु पी. नायर जी, महामंत्री NRMU CR/KR द्वारा, मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री राजीव श्रीवास्तव जी तथा रेलवे अधिकारियों, चिकित्सा अधिकारियों एवं सोसाइटी के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में अत्याधुनिक नेत्र परीक्षण उपकरण को औपचारिक रूप से रेलवे अस्पताल को सौंपा गया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. सुमित पाटील, बायकुला अस्पताल ने उपकरण की कार्यप्रणाली एवं उपयोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। यह आधुनिक उपकरण अस्पताल में नेत्र परीक्षण, निदान एवं संबंधित चिकित्सा सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं बेहतर बनाने*l में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम का सफल समापन 09 सितंबर 2026 को लगभग 11:00 बजे हुआ।