HomeNRMU REFERRED TO AIRFआज दिनांक 04.09.2026को अकाउंट्स क्लर्क प्रमोशन के मुद्दे पर कामरेड वेणु पी. नायर जी, महामंत्री, NRMU ने कर्मचारियों के साथ विस्तार से चर्चा की।
आज दिनांक 04.09.2026को अकाउंट्स क्लर्क प्रमोशन के मुद्दे पर कामरेड वेणु पी. नायर जी, महामंत्री, NRMU ने कर्मचारियों के साथ विस्तार से चर्चा की।
लाल सलाम! —कर्मचारियों के मुद्दों पर सकारात्मक पहल
आज अकाउंट्स क्लर्क प्रमोशन के मुद्दे पर कामरेड वेणु पी. नायर जी, महामंत्री, NRMU ने कर्मचारियों के साथ विस्तार से चर्चा की। प्रमोशन में आ रही अड़चनों को गंभीरता से समझते हुए उन्होंने आश्वासन दिया कि हर स्तर पर प्रभावी प्रयास कर समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।
साथ ही PWBD एवं Spouse Ground Transfer जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी उन्होंने कर्मचारियों की समस्याएँ ध्यानपूर्वक सुनीं। संबंधित ब्रांच को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देते हुए उन्होंने स्वयं भी इस विषय में उचित स्तर पर पहल करने का आश्वासन दिया।
बैठक बेहद सौहार्दपूर्ण, सकारात्मक और सार्थक रही। कर्मचारियों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनना, उनकी गंभीरता को समझना और समाधान के लिए हर स्तर पर प्रयास करना—यही एक मजबूत और संवेदनशील ट्रेड यूनियन नेतृत्व की पहचान है।
कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्ष और समाधान की दिशा में निरंतर प्रयास — यही NRMU की प्रतिबद्धता है।