
आज दिनांक 17/03/26 को प्रातः 10:45 बजे आदरणीय महामंत्री कॉ. वेणु पी नायर जी ने स. महामंत्री कॉ. विवेक नायर जी के साथ सोलापुर मंडल अध्यक्ष कॉ. संभाजी लक्ष्मणराव कांबले जी के निवास पर जाकर उनकी माताजी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की।
इस दुखद घड़ी में उन्होंने परिवारजनों से भेंट कर सांत्वना दी और कहा कि कॉ. कांबले जी ने जिस निष्ठा से अपने परिवार, बच्चों की शिक्षा-दीक्षा एवं अपनी वृद्ध माता की सेवा करते हुए यूनियन की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई है, वह अत्यंत प्रेरणादायी और अनुकरणीय है।
इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष कॉ. सजी जैकब, कॉ. राजीव पुरुषोत्तम, कॉ. शांतिविजय सोलोमन, कॉ. प्रीति, कॉ. संजय पवार, कॉ. वर्षा, कॉ. रफीक सहित सोलापुर मंडल के अनेक साथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें।












