

कॉ. मुनेश माली (P.WAY, भिवंडी) को NRMU संचालित ईसीसी सोसायटी द्वारा ₹50,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई
दीवाली के शुभ अवसर पर दिनांक 20 अक्टूबर 2025 को नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन (NRMU) से जुड़े कॉ. मुनेश माली, जो कि भिवंडी रोड स्टेशन पर P.WAY विभाग में कार्यरत हैं, को गंभीर किडनी फेल्योर की स्थिति में इलाज हेतु ₹50,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। यह सहायता ईसीसी सोसायटी द्वारा दी गई, जिसका चेक आदरणीय महामंत्री कॉ. वेणु पी. नायर जी के कर-कमलों द्वारा ईसीसी सोसायटी के अध्यक्ष श्री पुष्कर पाटील एवं अन्य डायरेक्टर्स की गरिमामयी उपस्थिति में कॉ. माली को प्रदान किया गया। कॉ. मुनेश माली ने इस सहयोग के लिए संगठन का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं कि ऐसे संगठन से जुड़े हैं जो हर सुख-दुख में अपने सदस्यों के साथ खड़ा रहता है। कॉ. मुनेश माली ने इस सहयोग के लिए संगठन का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं कि ऐसे संगठन से जुड़े हैं जो हर सुख-दुख में अपने सदस्यों के साथ खड़ा रहता है।
नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन की यही विशेषता है कि वह सिर्फ मज़दूर हितों की आवाज़ नहीं उठाता, बल्कि कठिन समय में हर साथी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहता है।














