
आज दिनांक 7/3/2026 को सुबह 11 बजे कुर्ला टेक्निकल ब्रांचकी “वार्षिक सर्व साधारण सभा”* सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

सभा की शुरुआत **छत्रपति शिवाजी महाराज, तथागत भगवान गौतम बुद्ध और भारतीय संविधान के जनक डॉ. बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर** की प्रतिमाओं पर पुष्पहार अर्पित कर की गई। इसके पश्चात सभी शहीदों एवं हमारे उन साथियों को श्रद्धांजलि देते हुए **2 मिनट का मौन** रखा गया, जो असमय हमें छोड़कर चले गए।

इस अवसर पर सभा के **मुख्य अतिथि महामंत्री कॉमरेड वेणू पी. नायर जी** उपस्थित रहे। साथ ही **SR DEE TRS कुर्ला रामेंद्र राय, DEE TRS कुर्ला रचना सिंह, डिव्हिजनल अध्यक्ष एवं ECC सोसायटी अध्यक्ष कॉ. पुष्कर पाटील, ADS कॉ. गोवर्धन राठौर, कॉ. पी. जी. शिंदे** तथा शाखा के भूतपूर्व चेयरमैन **नंदू बोडवे जी, सचिव नारायण सोनावणे, खजिनदार आर. पी. सिंह जी** भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कॉमरेड वेणू पी. नायर जी** के प्रेरणादायी भाषण ने सभी कामगार साथियों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया। SR DEE कुर्ला **रामेंद्र राय** जी के आमंत्रण पर महामंत्री कॉ. वेणू पी. नायर जी ने उनके चेंबर में जाकर उनसे मुलाकात की, जहाँ SR DEE जी ने उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शामिल सभी **युवा, महिला साथी, मैनेजिंग कमेटी सदस्य, कारशेड, TD और OHE के सभी कॉमरेड साथियों** का दिल से आभार। आप सभी के सहयोग से यह कार्यक्रम शानदार तरीके से संपन्न हुआ।

**लाल, लाल, लाल सलाम!**

**AIRF जिंदाबाद!**

**NRMU जिंदाबाद!**

**कॉमरेड वेणू पी. नायर जी को लाल सलाम!**
**दुनिया के मजदूरों एक हो!**