
नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन के महामंत्री आदरणीय वेणु पी नायर जी का भुसावल आगमन पर जोरदार स्वागत
आज दिनांक 04.03.2026 को नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन के आदरणीय महामंत्री कामरेड वेनू पी नायर जी का मुंबई से राजधानी एक्सप्रेस द्वारा रात्रि 9:30 बजे भुसावल स्टेशन पर आगमन हुआ।उनके आगमन पर भुसावल मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता लाल परिधान में, हाथों में यूनियन के झंडे लेकर, पुष्पमालाओं एवं जोरदार नारेबाजी के साथ स्टेशन पर उपस्थित रहे। झंडों की लहराती कतारों और जोशीले नारों के बीच महामंत्री जी का अत्यंत गर्मजोशी एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया।
इस अवसर पर महामंत्री जी ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया, सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा यूनियन को और अधिक संगठित, मजबूत एवं प्रभावी बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
लाल सलाम! 
नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन जिंदाबाद 


कामरेड वेणु पी नायर जी जिंदाबाद 

ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन जिंदाबाद 

हिंद मजदूर सभा जिंदाबाद 

दुनिया के मजदूर एक हो















