आज सी.एस.एम.टी. एनआरएमयू प्रेम कार्यालय का भव्य उद्घाटन हमारे सम्माननीय महामंत्री कामरेड Venu P. Nair जी के करकमलों द्वारा डीसी मीटिंग के पश्चात संपन्न हुआ। लगभग 30 शाखाओं के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में फीता काटकर नव-रिनोवेटेड प्रेम कार्यालय का शुभारंभ किया गया।
पिछले दो महीनों से चल रहा नवीनीकरण कार्य आज उत्साहपूर्ण वातावरण में पूर्ण हुआ। कार्यालय को National Railway Mazdoor Union (एनआरएमयू) के पोस्टर्स, लाल झंडों और संगठनात्मक प्रतीकों से अत्यंत सुसज्जित किया गया, जिसकी महामंत्री जी ने विशेष सराहना की।
सभी डिवीजनों एवं शाखाओं से आए पदाधिकारियों के बीच नए कार्यालय के उद्घाटन पर हर्ष और ऊर्जा का वातावरण रहा। इस अवसर पर महिला साथियों द्वारा कामरेड की आरती उतारकर उनका स्वागत किया गया, जिससे कार्यक्रम और भी गरिमामय बन गया।
महामंत्री जी ने अपने संबोधन में संगठन की मजबूती, कर्मचारी हितों की रक्षा तथा यूनियन हित को सर्वोपरि रखते हुए नई ऊर्जा और नए संकल्प के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
सभी साथियों ने यह संकल्प लिया कि इस नव-सज्जित कार्यालय से कर्मचारी हित, यूनियन हित और संगठनात्मक एकता को और अधिक सशक्त किया जाएगा।
एनआरएमयू जिंदाबाद!
महामंत्री कामरेड वेणु पी. नायर जिंदाबाद!















