
दिनांक 07/02/2026 को सायं 18 00 बजे लोनावाला शाखा का वार्षिक सर्व साधारण सभा का आयोजन आदरणीय महामंत्री कामरेड वेणु पी. नायर साहब (CR/KR महामंत्री) के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर सेंट्रल रेलवे इंस्टिट्यूट, लोनावाला के माध्यम से राशि व्यास का महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन में चयन होने पर उन्हें आदरणीय महामंत्री जी के करकमलों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
सभा में उपस्थित सभी रेलवे कर्मचारियों एवं लोनावाला शाखा के कामरेड्स को आदरणीय महामंत्री जी ने मार्गदर्शन एवं संबोधन प्रदान किया।
कार्यक्रम के अंत में लोनावाला शाखा के अध्यक्ष कामरेड विशाल जी गुरुव ने सभी का आभार व्यक्त किया।
धन्यवाद।
लाल सलाम।













