
आज NRMU के महामंत्री कॉमरेड वेणु पी. नायर जी द्वारा कोCentral Railway के कंस्ट्रक्शन विभाग में श्री अवनीश कुमार पांडेय, Chief Administrative Officer (Construction) से एक शिष्टाचार भेंट की गई।
इस अवसर पर माननीय रेल मंत्री द्वारा Central Railway के कंस्ट्रक्शन विभाग को प्रदान की गई Civil Engineering Construction Shield प्राप्त होने पर,पूरे NRMU परिवार एवं समस्त रेल कर्मचारियों की ओर से विभाग की इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं। श्री अवनीश कुमार पांडेय, CAO(C) ने इस सम्मान कोकंस्ट्रक्शन विभाग में कार्यरत सभी रेल कर्मचारियों को समर्पित करते हुए, कॉमरेड वेणु पी. नायर द्वारा व्यक्त शुभकामनाओं को सादर स्वीकार किया।यह भेंट अत्यंत सौहार्दपूर्ण, सकारात्मक एवं सम्मानजनक वातावरण में संपन्न हुई,जिसमें यूनियन और प्रशासन के बीच संवाद, समन्वय एवं आपसी विश्वास का स्पष्ट संदेश परिलक्षित हुआ।इस अवसर पर महामंत्री द्वारापुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर CAO(C) का औपचारिक अभिनंदन भी किया गया।
कर्मचारियों के हित में कॉमरेड वेणु पी. नायर द्वारा उठाया गया यह कदम—
->प्रशासन एवं यूनियन के बीच संवाद के सेतु को और सुदृढ़ करने
->कंस्ट्रक्शन विभाग के कर्मचारियों के हितों को प्राथमिकता देने
->तथा सकारात्मक औद्योगिक संबंधों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सार्थक, दूरदर्शी एवं प्रेरणादायी पहल है।














