




आज NRMU के महामंत्री कॉमरेड वेणु पी. नायर जी ने NRMU अकाउंट ब्रांच के साथ PFA सेंट्रल रेलवे श्रीमती नमिता त्रिपाठी जी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर कॉमरेड वेणु पी. नायर जी द्वारा उन्हें शॉल और बुके भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस मुलाकात में हुई चर्चा अत्यंत सकारात्मक रही। PFA महोदया द्वारा यूनियन के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। यूनियन की भूमिका और महत्व को विशेष रूप से स्वीकार किया गया – यह न केवल कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा करती है, बल्कि रेलवे में सशक्त संवाद, न्यायपूर्ण नीतियों और कर्मचारियों के अधिकारों के लिए संघर्ष सुनिश्चित करती है। मैनेजमेंट के कार्यों में यूनियन की सहभागिता कर्मचारियों और उनकी समस्याओं के हित और समाधान के लिए है।
इसी क्रम में कॉमरेड वेणु पी. नायर जी ने भी यूनियन के सकारात्मक कार्यों, संघर्ष और सहयोग पर विशेष रूप से जोर दिया तथा विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी NRMU प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच एक सेतु का कार्य करती रहेगी।














