आप सभी को मालूम है कि हमारे ट्रैकमैंटेनर साथी श्री अनिल बाग जी का आकश्मिक मृत्यू दिनाँक 15/06/2023 को ड्यूटी के दौरान हो गई। हमारे NRMU पनवेल शाखा के पधाधिकारियो ने तुरंत उनके घर पहुँच कर हरसंभव मदद किया। आज दिनाँक 21/07/2023 को हमारे *NRMU के आदरणीय महामंत्री कॉ. वेणु पी नायर जी , मुंबई मंडल के ADS कॉ. जॉन और NRMU पनवेल शाखा के पाधाधिकारीगण* पीड़ित परिवार के घर गये और मृतक की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रधांजलि दी। हमारे NRMU के महामंत्री जी को *मजदूर मसीहा* इसलिए कहा जाता है कि मजदूरों का दर्द उनके हृदय मे बसता है। *महामंत्री कॉ. वेणु पी नायर जी* ने दिवंगत श्री अनिल बाग जी के घर जाकर शोक प्रकट किया और उनके परिवार को हरसंभव मदद देने का काम किया साथ ही साथ *दिवंगत श्री अनिल बाग जी की धर्मपत्नी को NRMU की तरफ से एक लाख रु ( ₹ 100000) की सहायता राशि प्रदान की।* NRMU नंबर वन मान्यता प्राप्त यूनियन इसलिए है की ये जीवन के साथ भी और जीवन के बाद भी हमेशा साथ देती है।
























